Monday, March 23, 2026
Home कोरबा जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी कांग्रेस से निष्कासित

जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी कांग्रेस से निष्कासित

कोरबा (खटपट न्यूज)। विधानसभा चुनाव 2023 में पाली-तानाखार विधानसभा से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे छत्रपाल सिंह कंवर को कांग्रेस पार्टी ने 6 वर्षों के लिए निष्किासित कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांगे्रस कमेटी के संगठन एवं प्रशासनिक प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने छत्रपाल सिंह कंवर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है। संगठन ने उन्हें आदिवासी कांगे्रस का जिलाध्यक्ष भी बनाया था लेकिन कांग्रेस की टिकट न मिलने के कारण जोगी कांग्रेस से टिकट हासिल कर चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement Carousel