Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा निगम ने जिन कालोनियों को बसाया, कांग्रेस ने उसी का कर दिया...

निगम ने जिन कालोनियों को बसाया, कांग्रेस ने उसी का कर दिया बंटाधार : लखन


0 सिवरेज, सडक़, नाली, सफाई और सुरक्षा जैसे मूलभूत सुविधाएं नगण्य

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने कहा कि आरएसएस नगर, एमपी नगर, शिवाजीनगर समेत कई कालोनी जिसे खुद निगम ने बसाया था कांग्रेस राज में आज उसका हाल बेहाल हो गया है। स्थिति ये है कि सिवरेज, सडक़, नाली, सफाई और सुरक्षा जैसे मूलभूत सुविधाएं नगण्य है। आरएसएस नगर में जानबूझकर सडक़ के काम को रुकवा दिया है, इससे इस वार्ड की कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी आक्रोषित है। बीजेपी प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने चुनाव जीतने के बाद वार्ड वासियों को सभी समस्या का जल्द निदान करने का वादा किया। एमपी नगर में सिवरेज के लिए 30 करोड़ का प्रस्ताव निगम ने भेजा था, कांग्रेस राज में निगम को स्वीकृति ही नहीं मिली। डीएमएफ से भी फंड नही मिला, इस वजह से यह समस्या अब बेहद बढ़ चुकी है। गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का दौरा आरएसएस नगर में था, जहा लोगों ने अपनी समस्या बताई। श्री देवांगन ने कहा कि जीतने के बाद सबसे पहले इन कार्यों को शुरु कराया जाएगा।

Advertisement Carousel