Wednesday, February 5, 2025
Homeकोरबानगर निगम में बिना सेवा शुल्क के कोई काम नहीं होता :...

नगर निगम में बिना सेवा शुल्क के कोई काम नहीं होता : लखन


0 भवन निर्माण अनुमति शाखा बना अवैध वसूली का अड्डा

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने अपने जनसंपर्क के दौरान कहा कि नियमितीकरण और टैक्स वसूली के नाम पर जो लूट मची है वह शहर में कभी नहीं हुआ। जनता के टैक्स का किस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है उसे सभी देख रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी श्री देवांगन ने कहा कि नगर निगम में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से आम लोग परेशान हैं। नगर निगम में बिना सेवा शुल्क के कोई काम नहीं होता। टैक्स वसूली के नाम पर व्यापारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। भवन निर्माण अनुमति शाखा तो अवैध वसूली का अड्डा बन गया है। नियमितीकरण के नाम पर पहले तो नोटिस समय गया और बाद में सभी दस्तावेज होने के बाद सेवा शुल्क लिया गया। इस बार कांग्रेस को सबक सिखाने का मौका मिला है। जनता इस बार अवैध वसूली का जरूर जवाब देगी। नियतिकरण में पार्किंग के नाम पर व्यापारियों से लाखों रुपए की अवैध वसूली की गई है। एनओसी के नाम पर भी वसूली चल रही है। आम नागरिक अनुमति और नियमितीकरण के लिए चक्कर काटने के लिए मजबूर है। दूसरी ओर गरीब जनता अगर छोटा सा झोपड़ी भी बढऩा शुरू करता है तो अतिक्रमण प्रभारी तोडऩे पहुंच जाते हैं। सडक़ किनारे गुमटी लगाने वाले गरीबों से भी अवैध वसूली की जा रही है। कांग्रेस सिर्फ दिखावा ही कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments