चुनाव जीतने के बाद से लापता हैं कटघोरा विधायक

0 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रत्याशी सोनू भैया का सघन जनसंपर्क जारी

कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज़)।जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रत्याशी सुरेन्द्र राठौर (सोनू भैया) का कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी है। सुरेन्द्र राठौर ने ग्राम धतूरा, कोरबी, मुड़ापार, मुक्ता आदि गांवों जनसम्पर्क कर ग्रामवासियों को सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र राठौर ने कहा कि विगत 5 साल में कांग्रेस के विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने केवल घर में रह कर राजतंत्र का सुख भोगने का काम किया है।
आज कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में संचालित कोयला खदानों व खनिज संसाधनों से प्रतिवर्ष 550 करोड़ रुपये डीएमएफ में जमा होता है। राज्य सरकार द्वारा अलग से 70 करोड़ रुपये सीएसआर मद में आता है लेकिन इतनी बड़ी राशि मिलने के बावजूद कटघोरा विधानसभा क्षेत्र और यहां के लोग विकास के लिए तरस गए हैं। कटघोरा के कई गांव में स्कूल तक नहीं हैं, चलने के लिए अच्छी और पक्की सड़कों का अभाव साफ दिखता है, बिजली की समस्या और बेवक्त की अघोषित कटौती से लोग जूझ रहे हैं,अनाप-शनाप बेहिसाब बिजली बिल की मार गरीब जनता झेल रही है, बेरोजगारों की संख्या सबसे ज्यादा इसी क्षेत्र में है लेकिन विधायक ने इन सबके निराकरण के लिए कभी कुछ नहीं किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भी बताया कि विधायक का चुनाव जीतने के बाद से पुरुषोत्तम कंवर लापता हैं।

सुरेंद्र राठौर ने जनसम्पर्क के दौरान जनता से अपील किया कि वे उन्हें सेवा का अवसर दें। ऐसा विधायक चुनें जो गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए,भू विस्थापितों के लिए कुछ करने सही सोच रखता हो। श्री राठौर ने जनता से एक बार सेवा करने का मौका देने की अपील की है। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी बड़े बदलाव की बात कही। जनसम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या में सुरेन्द्र राठौर के समर्थक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel