भोपाल। गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत खमेरा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि और अच्छे वातावरण में सभी को काम करने में आनंद आएगा और इससे ग्रामवासियों को भी लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने नवनिर्मित भवन के लिए सभी ग्राम पंचायतवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सरपंच श्रीमती गीता राकेश यादव ने बताया कि उक्त भवन का निर्माण 12 लाख 85 हजार रुपए की लागत से किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री सुरेंद्र बुधौलिया भी मौजूद थे।
एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय...















