Friday, October 18, 2024
Homeकोरबाकेन्द्र की योजनाओं पर कांग्रेस ने कुंडली मारने का काम किया :...

केन्द्र की योजनाओं पर कांग्रेस ने कुंडली मारने का काम किया : उरांव


0 भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव की पत्रकार वार्ता


कोरबा (खटपट न्यूज)। पार्टी आलाकमान ने कोरबा जिला की चारों सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। चुनाव तक उनके साथ रहकर कोरबा की चारों सीट पर कमल खिलाने का काम किया जाएगा। केंद्र की योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों और कांग्रेस की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं, जिस पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कुंडली मारने का काम किया है।
उक्त बातें टीपी नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान झारखंड से राज्यसभा के सांसद व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कही।
श्री उरांव ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पांच वर्षों में जनता को ठगने का ही काम किया है। इस बार सभी ने इसे बदलने का मन बना लिया है। कोरबा की चारों विधानसभा सीट में हमारी जीत होगी, निश्चित ही बदलाव होगा। जनता के विकास को फोकस कर चुनाव लड़ रहे हैं। यात्री ट्रेनों के लगातार रद्द रहने को लेकर कहा कि रेल्वे इंफ्रास्ट्रक्चर का काम केन्द्र की मोदी शासन में त्वरित हुआ है। इसके लिए 6 हजार करोड़ का फंड दिया गया है। इससेे पहले इतना फंड कभी नहीं दिया गया। आदिवासी मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी कमेटी जो सार्वजनिक निर्णय लेगी उसकी आधार पर निर्णय लिया जाता है। केंद्र सरकार ने विकास कार्यों को गति दी है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ के विकास को गत देनी होगी। चारों प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के लिए मैं चुनाव तक कोरबा में ही रहूंगा। एकजुट होकर सभी कार्यकर्ता सक्रियता से काम कर रहे हैं। कटघोरा प्रत्याशियों के खिलाफ गत दिनों के लिए पत्रकार वार्ता के संबंध में पीसी में मौजूद कटघोरा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने कहा कि मेरी जानकारी में पत्रकार वार्ता लेने वाले भाजपा कार्यकर्ता नहीं है। अगर किसी को नाराजगी है है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कोरबा सीट पर जितने भी टिकट के दावेदार हैं सभी मेरे साथ पार्टी को विजय दिलाने एकजुट हैं। प्रेसवार्ता में चारों प्रत्याशी ननकीराम कंवर, रामदयाल उइके, लखन लाल देवांगन,प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जोगेश लांबा, गोपाल मोदी, अशोक चावलानी सहित अन्य मौजूद थे।
0 भ्रष्टाचार का हॉट स्पॉट कोरबा : अनुराग सिंहदेव
भाजपा बिलासपुर सह प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव ने कहा कि भ्रष्टाचार का उद्गम कोरबा से ही शुरू हुआ। जैसे भूकंप का हॉट स्पॉट होता है, ठीक वैसे ही कोरबा जिला कांग्रेस की भ्रष्टाचार की हॉट स्पॉट है। कोयले के मामले में ईडभ् की जांच आज हो रही है। इसके अलावा रेत भूमि, स्क्रैप के नाम पर स्परेट फंड कांग्रेस जुटा रही है। प्रत्येक रजिस्ट्री में राजस्व मंत्री और सीएम का हिस्सा तय है। यहां सरकार की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। पावर हब में ही अंधेरा फैला रहता है। जनता बिजली बिल और बिजली कटौती से त्रस्त है। चारों सीट जीतकर सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments