Tuesday, March 24, 2026
Home CRIME गणेश विसर्जन में विवाद पर हत्या,चाकू से हमले में एक मृत,दूसरा गंभीर

गणेश विसर्जन में विवाद पर हत्या,चाकू से हमले में एक मृत,दूसरा गंभीर

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना के अधीन सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के अंतर्गत आने वाले कोहड़िया में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। बात बढ़ने पर एक पक्ष के कुछ लोगों, जो ढोढ़ीपारा के बताए जा रहे हैं, ने दूसरे पक्ष के दो किशोरों को चाकू से गोद दिया जिससे एक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक का नाम हरीश कुमार व गंभीर जख्मी का नाम भूपेंद्र बताया जा रहा और दोनों बरपारा कोहड़िया के निवासी बताए जाते हैं। शरीर पर चाकू से कई बार वार किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची रही। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची इधर मृतक के परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने कोहड़िया मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया।

Advertisement Carousel