Monday, April 13, 2026
Home कोरबा KORBA:5 दिन से बिजली नहीं गांव में,इधर गिरफ्तारी होने तक काम बंद...

KORBA:5 दिन से बिजली नहीं गांव में,इधर गिरफ्तारी होने तक काम बंद किया विद्युत कर्मियों ने

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अभी 3 दिन पहले विभाग के बरपाली उपकेंद्र में पदस्थ जेई संदीप मानिकपुरी को ग्राम उमरेली में कोपभाजन का शिकार होना पड़ा तो दूसरी तरफ बरपाली व सोहागपुर के विद्युत कर्मियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक काम बन्द रखने की सूचना दे दी है। इधर ग्राम खूंटाकुड़ा में 5 दिन से अंधेरा छाया है।
जानकारी के मुताबिक जिले के अंतिम छोर वनांचल में स्थित ग्राम पंचायत खुंटाकुडा में विगत पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। विभाग को अवगत कराने के बाद भी बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका है जिससे ग्रामीणों को त्यौहार अंधेरे में मनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। वहीं खुंटाकुडा गांव वनांचल में स्थित होने के कारण बरसात के दिनों में सांप, बिच्छू का खतरा सबसे ज्यादा रहा हैं ।हाथी प्रभावित क्षेत्र में भी यह गांव आता है। खुंटाकुडा ग्राम पंचायत करतला विकासखंड करतला का आश्रित ग्राम पंचायत है और वहां के ग्रामीणों की कोई सुध लेने वाले नहीं हैं जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

Advertisement Carousel