0 विविध आयोजनों में शामिल होकर किया जनसम्पर्क
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के पाली तानाखार के विधायक मोहितराम केरकेट्टा अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सघन दौरा कर छत्तीसगढ़ शासन की समस्त योजनाओं को जनताओं के बीच पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। विधायक के सघन दौरा एवम हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में विधायक को अपने बीच पाकर जनता में खुशी है।

इस कड़ी को बरकार रखते हुए विधायक मोहितराम सर्वप्रथम ग्राम पंचायत सिंघिया में 3 लाख रुपए के मंच निर्माण कार्य का उद्घाटन किए। उसके पश्चात ग्राम मल्दा में तीन लाख रुपए से विधायक मद से निर्मित सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन किए तथा सरपंच सत्यानारायण कंवर सुपुत्री के बर्थ डे कार्यक्रम शामिल हुए। इसके पश्चात ग्राम पंचायत मल्दा में ही भगवान विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में नन्हे-मुन्ने बच्चों की डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को 5001 रुपए की प्रोसाहन राशि प्रदान की। उसके पश्चात ग्राम पंचायत मल्दा के ऊपर पारा मोहल्ले में भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ी लोककला मंच थिरमन दास के कार्यक्रम में शामिल होकर समिति को 5001 एक रुपए का सहयोग राशि प्रदान किए। इस दौरान जनपद सदस्य प्रदीप जायसवाल,जनपद सदस्य फुलेस्वरी महंत,विधायक प्रतिनिधि राज कुमार मंहत जी, सरपंच सत्यनारायण कंवर सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।
इसके पश्चात पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत लाफा में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गम्मत कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ने 5001 रुपए का ईनाम राशि प्रदान किए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, जसवंत लकड़ा,जिला सचिव प्रवीण सिंह ठाकुर, सरवन दास सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसीजन व ग्रामवासी उपस्थित रहे।















