Monday, March 23, 2026
Home कोरबा CG:आंगनबाड़ी संघ ने CM का जताया आभार,विभागीय मंत्री को भी दिया धन्यवाद

CG:आंगनबाड़ी संघ ने CM का जताया आभार,विभागीय मंत्री को भी दिया धन्यवाद

कोरबा(खटपट न्यूज़)।छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजीयन क्रमांक 409 जिला शाखा कोरबा ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल व सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का सेवानिवृत्ति 62 से बढ़कर 65 वर्ष किया गया एवं राज्य भर में कार्यकर्ता के 50% रिक्त पदों पर आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी अभी तक 25% रिक्त पदों पर भर्ती का बंधन था यही नहीं भर्ती के लिए 10 वर्ष का अनुभव जरूरी था जिसे घटाकर अब 5 वर्ष कर दिया गया है।
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 43वें दिन 6 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा कार्यकर्ता सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा बजट सत्र में किया गया जो अप्रैल माह से मानदेय में दिया जा रहा है। 43 दिन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का मानदेय भी कुछ जिलों में भुगतान कर दिया गया है ।
उक्त उपलब्धियों के लिए संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, बिलासपुर क्षेत्रीय विधायक शैलेष पाण्डेय सहित संघ के कुशल रणनीतिकारों वरिष्ठ पदाधिकारियों देवेन्द्र पटेल प्रांतीय संयोजक,सरिता पाठक प्रांतीय अध्यक्ष,सुमन यादव प्रांतीय सचिव, अनिता नायक प्रांतीय उपाध्यक्ष,पी आर कौशिक प्रांतीय संरक्षक, चन्द्रशेखर पाण्डेय संभागीय संयोजक बिलासपुर आर पी शर्मा जिला संरक्षक बिलासपुर सहित संघ के समर्पित सभी कार्यकर्ता सहायिकाओं मिनी कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह जानकारी वीना साहू जिला अध्यक्ष कोरबा ने दी है।

Advertisement Carousel