Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:आधी रात खदान से निकल रही थी चिंगारी,फिर हुआ यह

KORBA:आधी रात खदान से निकल रही थी चिंगारी,फिर हुआ यह

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल बलगी की खदान में आधी रात उठ रही चिंगारी ने चोरी का राजफाश किया। बलगी बंद कोयला खदान में तैनात ईश्वर कुमारी पति स्व. नरोत्तम 57 वर्ष प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस को बताया कि 12-13 सितम्बर की रात्रि 01.40 बजे लगभग सुरक्षा कर्मचारी बजरंग दास द्वारा बलगी SECL बंद खदान 3/4 में चिंगारी देखे जाने पर अन्य सुरक्षा गार्ड दुबराज सिंह कंवर, रोहित कुमार को बुलाकर घेराबंदी किये तो 3/4 नं. बैंकर को गैस कटर से काटते एक व्यक्ति रज्जे सिंह पिता लखन सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी पंखादफाई को पकड़ा। उसका साथी भाग गया जिसका नाम विशाल बत्रा कोरबा का बताया है। रज्जे सिंह के पास से LPG गैस इण्डेन कंपनी का दो नग एवं आक्सीजन गैस सलेण्डर लम्बा बड़ा वाला तथा दो नग गैस कटर पाईप नोजल कटर सहित मिला जिसे थाना में पेश किये। घटना की सूचना व रिपोर्ट पर रज्जे सिंह एवं विशाल बत्रा पर धारा 379,511,34 भादवी के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Advertisement Carousel