Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कुचैना में मटकी फोड़ने होड़ मची रही, युकां अध्यक्ष रहमान ने की...

कुचैना में मटकी फोड़ने होड़ मची रही, युकां अध्यक्ष रहमान ने की अध्यक्षता

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के वार्ड 62क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुचेना में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
यहां हर साल आयोजन में एक नयापन देखने को मिलता है। इस बार भी जन्माष्टमी प्रतियोगिता में सबसे पहले छोटे बच्चों के लिए जमीन में मटकी रखी गई थी, वहीं मटकी फोड़ में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अन्य मटकी ऊपर में बांधी गई थी और 10 युवाओं द्वारा एक-दूसरे के कंधे पर चढ़कर मटकी फोड़ने के लिए होड़ मची रही। कुचेना में 6 मटकी फोड़े गये।

इस अवसर पर अतिथि रहमान खान, अध्यक्ष युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा और युवा सेवा समिति कुचेना द्वारा सभी विजेता को 551रुपए नगद और श्रीफल पुरस्कार स्वरूप दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रहमान खान अध्यक्ष युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनय बिंझवार, खेमचंद शर्मा, बी आर बंजारे, फीरत सिंह कंवर, चैत राम चौहान, रनमत चौहान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि नूर मोहम्मद, नारायण कंवर , धीरपाल कंवर ,सफी खान, कोटवार छेदीलाल , सतपाल कंवर, समिति के अध्यक्ष शशि रंजन, उपाध्यक्ष नीरज बंजारे, सचिव विकास यादव, शनिदेव ,सूरज बंजारे, प्रकाश कंवर, अमित, विक्रम कंवर,अभिनय कंवर, प्रमोद कंवर,पुनम केवट,अजय चौहान,विजय चौहान,सुभाष शोएब मिर्जा, हेमंत गोसाईं सहित बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel