Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized KORBA:कुसमुंडा मार्ग में कल चक्काजाम, सड़क की समस्या दूर नहीं हो रही

KORBA:कुसमुंडा मार्ग में कल चक्काजाम, सड़क की समस्या दूर नहीं हो रही

कोरबा(खटपट न्यूज़)।जर्जर सड़क और भारी जाम की समस्या को लेकर पार्षद सुरती कुलदीप के द्वारा 31 अगस्त को प्रेमनगर भैरोताल में चक्काजाम किया जाएगा।

पार्षद एवम एमआईसी सदस्य सुश्री सुरती कुलदीप ने जिला कलेक्टर कोरबा ,को कुचेना मोड से सर्वमंगला पुल तक फोरलेन सड़क के लंबे समय से कार्य पूर्ण नहीं होने पर आम जनता की तकलीफ से राहत दिलाने तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करने और शीघ्र कार्य पूर्ण करने ज्ञापन सौंपा था। यह भी मांग की गई थी कि तत्काल गड्ढों को भर समतली करण कराई जाये । इसी तरह कुचेना मोड से सुराकछार मेन माइन तक टू लाइन सड़क निर्माण भी बंद पड़ा है जिसका निर्माण स्टेट पीडब्ल्यूडी द्वारा कराई जा रही है ,बड़े बड़े गड्ढे हो जाने से दुर्घटना हो रही है चलना दूभर हो गया है, खोलार नाला पुल क्षति ग्रस्त हो चुकी है कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है मगर शासन प्रशासन जनता की समस्या के प्रति गंभीर नहीं है,सुरकाछर मेन गेट से बलगी चौक बायपास मार्ग भी जर्जर है नगर निगम के समक्ष इस मार्ग को बनाने की मांग सुरती कुलदीप द्वारा की जा रही थी ।
कोरबा पश्चिम से कोरबा आने जाने जान जोखिम में रख कर करना पड़ रहा है,भारी वाहनों के चलते धूल जाम से सफर मुश्किल हो चुका है जिससे शासन प्रशासन के प्रति जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है,जनता के आक्रोश का सामना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को करना पड़ रहा है । तत्काल खोलार पुल का मरम्मत व समतली करण,पानी छिड़काव की मांग कुसमुंडा एसईसीएल महाप्रबंधक से भी की गई है । वहीं पांच दिवस के अंदर तत्काल मरम्मत कार्य नहीं होने पर भारी वाहनों को रोककर चक्का जाम किये जाने की चेतावनी दी गई जो की दिये गये समय पर कार्य पूर्ण नहीं हुआ है इस लिए आमनागरिकों के साथ 31अगस्त को सुबह 11 बजे से चक्काजाम किया जाएगा एव माँग पूर्ण नहीं होने तक किसी भारी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा…..।

Advertisement Carousel