Sunday, June 21, 2026
Home कोरबा KORBA:वर्दी पर सितारा सजते ही गर्व के साथ खुशी की लहर

KORBA:वर्दी पर सितारा सजते ही गर्व के साथ खुशी की लहर

0 SP उदय किरण ने स्टार लगाकर प्रदान की पदोन्नति

कोरबा(खटपट न्यूज)। कोरबा जिला पुलिस बल में कार्यरत 18 प्रधान आरक्षकों को आवश्यक विभागीय प्रक्रियाओं, प्रशिक्षण और दस्तावेजी कार्यों के उपरांत सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश अनुसार इन सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदयकिरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई।

इनमें जागेंद्र प्रसाद लहरे, समय दास खांडेकर, लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, धनंजय जाटवर, ईश्वर सिंह राजपूत, रामकुमार पाण्डेय,संतोष कुमार ताण्डी,प्रवीण कुमार लाल, चंद्रपाल खांडे, मस्तराम कश्यप, चक्रधर सिंह राठौर, संजय नायक, सेराफिन लकड़ा, कृपा शंकर दुबे, कुलदीप तिवारी, प्रकाश रजक, सरस्वती कौशिक, सावित्री कोर्राम शामिल हैं। वर्दी में सितारा सजाते ही सहायक उपनिरीक्षकों के चेहरे पर गर्वपूर्ण खुशी छलक पड़ी। अधिकारियों ने पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Advertisement Carousel