Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा KORBA:बाल-बाल बचे विद्यार्थी, स्कूल बस को मारा टक्कर

KORBA:बाल-बाल बचे विद्यार्थी, स्कूल बस को मारा टक्कर

कोरबा(खटपट न्यूज़)। स्कूली बच्चों के परिवहन में लगी सरस्वती शिशु मंदिर/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवारी की एक बस भारी वाहन की टक्कर से हादसे का शिकार हो गई। सौभाग्यवश इस हादसे में बस पर सवार बच्चे बाल-बाल बच गए लेकिन चालक और परिचालक चोटिल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिसदी- नकटीखार मार्ग पर तब घटित हुआ जब बस विद्यार्थियों को लेने के लिए उनके घर जा रही थी। हाईवा की टक्कर से बस का चालक राजू सोनी और परिचालक लक्ष्मी राम साहू घायल हो गए। बस में सवार आधा दर्जन से अधिक बच्चे बाल-बाल बच गए। घायल चालक और परिचालक को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षक गण मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel