Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:सड़क के लिए तरसे गिधौरीवासी,सुरिक्षत प्रसव पर सवाल,दी गई अंतिम चेतावनी

KORBA:सड़क के लिए तरसे गिधौरीवासी,सुरिक्षत प्रसव पर सवाल,दी गई अंतिम चेतावनी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा व करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गिधौरी के मोहल्ले (धनवारपारा मुड़ाभाठा से बांधपारा, चारपारा के मुख्य मार्ग ) तहसील करतला के पहुंच मार्गों का अतिशीघ्र जीर्णोधार की जरूरत है। पूर्व में दिये गए शिकायत आवेदन का निराकरण न करने से ग्रामवासी काफी तकलीफ में आना-जाना कर रहे हैं।
जिला मुख्यालय पहुंचे गिधौरी के निवासियों ने बताया कि धनवारपारा मुड़ाभाठा, बांधपारा, चारपारा के मुख्य मार्ग लगभग 5 किलो मीटर की सड़क अत्यंत खराब हो जाने के कारण ग्राम की गर्भवती महिलाओं को शासन की चिकित्सा सुविधाओं को प्राप्त करने तथा बच्चे के जन्म के नजदीक समय सुरक्षित एवं जीवित ग्राम गिधौरी से करतला तथा गंभीर परिस्थिति में कोरबा जिला चिकित्सालय में पहुंचने के लिये यदि ग्राम के सड़को को अतिशीघ्र जीर्णोधार नहीं किया जाता है तो इन महिलाओं एवं जन्म लेने बच्चे तथा उसके परिवार को वह अपूर्णीय क्षति होगी जिसकी प्रतिपूर्ति शासन की किसी भी योजना अथवा संसाधनों के द्वारा किसी भी प्रकिया के द्वारा नहीं की जा सकती है। ऐसी स्थिति में शासन से ग्राम वासियों के परिवारों को होने वाली अपूर्णीय क्षति एंव सविंधान के अनुच्छेद 11 के अक्षूर्ण रखने के उद्देश्य से उक्त ग्राम गिधौरी के सार्वजनिक मार्ग को अतिशीघ्र शासन के किसी भी मद की राशि का उपयोग कर निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शासन / प्रशासन को अवगत कराने के पश्चात् भी अवहेलना करते हुए निर्माण नही कराया जा रहा है।.कई बार स्कूली बच्चों के समक्ष अवकाश की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है तथा ईलाज हेतु एबूलेंस जैसी अन्य कई सारी सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है।
0 …तब दाखिल करनी होगी जनहित याचिका

ग्रामीणों ने कहा है कि, केन्द्र शासन एवं राज्य शासन व संविधान के अनुच्छेद वर्णित प्रावधानों के अनुसार बालक एवं बालिकाओं एवं राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों कोरवा जनजाति के बच्चों व अन्य वर्गो के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा योजना के परिणामों को फलीभूत करने के लिये भी उक्त ग्राम के सार्वजनिक मार्ग को सर्वसुविधा युक्त एवं मुख्य धारा से जोड़ने के लिये निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। उक्त समस्या के संबंध में पूर्व में भी उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के पश्चात् भी किसी भी प्रकार की सकारात्मक प्रकिया का पालन न करने से प्रथम दृष्टिया ग्राम वासियों को यह पूर्ण विश्वास हो गया है कि, शासन के जिम्मेदार अधिकारियों तथा ग्राम के सरपंच को कई बार बोलने के बवाजूद उसके द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्णतः उदासीन रवैया अपनाते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किये जाने के सबंध में ग्राम वासियों से सदोष लाभ प्राप्त करने की मंशा रखते हैं तब ऐसी स्थिति में यह ज्ञापन अंतिम प्रयास के रूप में जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर को प्रस्तुत इसलिये किया जा रहा है कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की जनहानि ग्राम गिधौरी में होती है तो उसमें प्रतिनिधि के रूप में जिला के दण्डाधिकारी / जिला पंचायत के सीईओ /जनपद पंचायत के सीईओ के विरूद्व छग उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका प्रस्तुत कर अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जा सकेगा। इस आवेदन पत्र के सबंध में यदि अतिशीघ्र कार्यवाही किया जाना ग्राम वासियों को प्रतीत नही होता है तब ऐसी स्थिति में ग्राम के महिलाओं, बच्चों के द्वारा जिला कलेक्टर के कार्यालय का विधिवत् सूचना अनुसार घेराव कर अग्रिम कार्यवाही करने हेतु मजबूर होंगे।

Advertisement Carousel