Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा हमें आजादी दिलाने वाले वीर बलिदानियों वं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कभी...

हमें आजादी दिलाने वाले वीर बलिदानियों वं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कभी नहीं भूलना है: मनीराम जांगड़े


कोरबा(खटपट न्यूज़)। शासकीय प्राथमिक शाला सतनाम नगर रिश्दी नगर पालिक निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 32 के प्रांगण पर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उल्लास के साथ बनाया गया। इस बीच विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि थे। साथ ही अध्यक्षता वार्ड के वरिष्ठ नागरिक नंदू राम निराला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सालिक दास वैष्णव के उपस्थित में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ।हम सभी को उन समस्त राजनेताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कदापि नहीं भूलना है उन्हीं की बदौलत आज हमारा भारत देश आजाद हुआ है और हम स्वतंत्र होकर जीवन यापन कर रहे हैं। इसलिए आज के दिन हम सभी को आत्मीय भाव से उन्हें शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए। साथ ही मैं विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं से आग्रह करता हूं कि आप सभी मन लगाकर पढ़ें और विद्यालय, अपने गुरुजन के साथ ही माता-पिता एवं जिले के नाम को रोशन करें। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधान पाठक मेषराम पटेल एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा खूँटे गणपत परमार हरिश्चंद्र सतीश कुमार भोला निराला बुखार राम संजीव टपूकड़ा शत्रुघ्न लाल पाटले लक्ष्मी प्रसाद नंदकुमार सभी कुमार राजेंद्र खांडे सूरज बंजारे त्रिलोक टंडन सुखचैन टंडन राम कुमार का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement Carousel