Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा पोड़ी-उपरोड़ा के किसानों ने 450 एकड़ में की जैविक खेती

पोड़ी-उपरोड़ा के किसानों ने 450 एकड़ में की जैविक खेती

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के विकासखण्ड पोड़ीउपरोड़ा में इस वर्ष 450 एकड़ में जैविक खेती किया जा रहा है। कृषि विभाग के द्वारा जैविक खेती मिशन योजना संचालित हैं जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष विकासखंड- पोड़ीउपरोड़ा के ग्रामों का चयन कर क्लस्टर तैयार किया जाता है। चयनित क्लस्टर को विभाग द्वारा खेती के लिए नि:शुल्क सुगंधित धान, वर्मीकम्पोस्ट एवं अन्य जैविक आदान सामग्री प्रदाय किया जाता है। कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा जिन क्लस्टर ग्रामों में जैविक खेती करवाई जाती है वहीं किसानों को राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण के साथ साथ जिले में भी प्रतिमाह दो से तीन बार जैवित खेती के विभिन्न कृषि तकनिकों का प्रशिक्षण कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा दिया जाता है।

उप संचालक कृषि श्री अनंत ने बताया कि पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड में इस वर्ष ग्राम ग्राम लाद, पोड़ीखुर्द, घुंचापुर, जजगी, बनिया, चोटिया, परला, लमना में जैविक खेती 450 एकड़ में की जा रही है। चयनित किसानों को विभाग के द्वारा सी. जी. देवभोग सुगंधित धान की किस्म एवं 960 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का वितरण किया गया है। किसानों के द्वारा किसी भी प्रकार के रासायनिक उत्पादों का उपयोग जैविक खेती में नहीं किया जाता है। जैविक खेती के उत्पादन साथ-साथ विपणन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। विभाग के द्वारा प्रदाय किए गए जैविक आदान सामग्री का ही उपायोग किया जाता है। उपसंचालक कृषि श्री अनंत ने बताया कि जैविक खेती मिशन अंतर्गत योजना के प्रचार प्रसार हेतु माह जुलाई में जिला स्तरीय जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया था ।

Advertisement Carousel