Tuesday, May 26, 2026
Home दुर्ग अब इस नगर निगम के महापौर भी आए कोरोना की चपेट में..

अब इस नगर निगम के महापौर भी आए कोरोना की चपेट में..

दुर्ग। कोरोना को लेकर अब दुर्ग से बड़ी खबर आ रही है। दुर्ग नगर निगम क महापौर धीरज बाकलीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट प़ॉजिटिव आऩे के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि धीरज बाकलीवाल लगातार नगर निगम आ रहे थे, यहां वे ना सिर्फ पार्षदों और एमआईसी मेंबरों से मुलाकात कर रहे थे बल्कि कमिश्नर सहित निगम के अन्य अधिकारियों के साथ भी वे लगातार संपर्क में थे।

इसके अलावा वे आम जनता और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर रहे थे। वे निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने अधिकारियों के साथ मौके पर जाते थे। वहीं उन्हें अक्सर शहर विधायक अरुण वोरा के साथ भी देखा गया है। ऐसे में विधायक अरुण वोरा, निगम के अधिकारियों, पार्षदों सहित उन सभी लोगों को क्वारंटाइन में जाना पड़ सकता है जो पिछले 15-20 दिनों में उनके संपर्क में आए हों।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कोरोना के रैपिड टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव बताई जा रही है जबकि आरटीपीसीआर की फायनल रिपोर्ट आनी बाकी है। डाक्टर की सलाह से खुद को क्वारेन्टीन कर लिया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि पिछले कुछ दिनों से जो लोग व निगम के कर्मचारी या अधिकारी मेरे संपर्क में आये हैं डाक्टरों की सलाह से अपना स्वास्थ परीक्षण कराएं।

आपको बता दें इससे पहले प्रदेश में कई नेता, उनके रिश्तेदार और विधायक मंत्रियों के यहां काम करने वाले कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

Advertisement Carousel