Saturday, April 25, 2026
Home देश-विदेश डोनाल्ड ट्रंप के प्रेस कांफ्रेंस में गोली चली

डोनाल्ड ट्रंप के प्रेस कांफ्रेंस में गोली चली

अमेरिका में राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस के बाहर एक शख्स पर गोली चली, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। गोलीबारी की घटना की पुष्टि खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता के दौरान की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘व्हाइट हाउस के बाहर गोली चली है और लगता है कि वहां के हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। मैं सीक्रेट सर्विस का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने तेजी से अपना काम किया। किसी शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगता है कि सीक्रेट सर्विस ने उसे गोली मारी है। गोली की घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में आने पर डोनाल्ड ट्रंप वापस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और जानकारी दी।

Advertisement Carousel