Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:आयुक्त ने वर्मा को दिए अपने 2 अधिकार

KORBA:आयुक्त ने वर्मा को दिए अपने 2 अधिकार

कोरबा(खटपट न्यूज)। नगर पालिक निगम की नवपदस्थ आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत कार्यों में सुगमता के दृष्टिकोण से अधीक्षण अभियंता एमके वर्मा को अपने अधिकार देते हुए प्रतिनिधि नियुक्त किया है। आयुक्त ने नगर पालिक निगम के निविदा समिति से संबंधित अपने अधिकार एमके वर्मा को आगामी आदेश पर्यन्त प्रत्यायोजित (डेलीगेट) किया है। इसी तरह सूचना का अधिकार से संबंधित अपने अधिकार भी आयुक्त ने एमके वर्मा को दिए हैं। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 69 (4) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त आशय का आदेश आयुक्त ने जारी कर महापौर, सभापति सहित निगम के संबंधित अधिकारियों व जोन प्रभारियों को इससे सूचित किया है।

Advertisement Carousel