Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा KORBA:“हितग्राही कार्ड अभियान” का शुभारंभ किया रहमान ने

KORBA:“हितग्राही कार्ड अभियान” का शुभारंभ किया रहमान ने

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कटघोरा विधानसभा युवा कांग्रेस ने “हितग्राही कार्ड अभियान” का शुभारंभ किया है।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार एवं लोकसभा प्रभारी अमित ओल्हे , प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी नीरज घोरे के निर्देशानुसार हितग्राही कार्ड अभियान” का प्रारंभ विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान के नेतृत्व में किया गया।
हितग्राही कार्ड अभियान” का प्रारंभ कटघोरा विधानसभा के ग्राम पंचायत अरदा एवं कुचैना वार्ड 62 से किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा महासचिव शत्रुहन पटेल, मो.शहजादा, शनिदेव, शशि रंजन, रामकुमार,राजू कश्यप, रामकुमार यादव,नीरज बंजारे,शफी खान, शोएब मिर्जा आदि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel