Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:मिस्ड कॉल से बना सौतेला पिता,बेटी से दुष्कर्म

KORBA:मिस्ड कॉल से बना सौतेला पिता,बेटी से दुष्कर्म

0 शर्मनाक घटना का आरोपी गिरफ्तार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक बस्ती में निवासरत नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद 4 बच्चों की मां रोजी-मजदूरी कर पालन पोषण कर रही थी। इसी दौरान महिला के मोबाइल पर एक मिस कॉल आया और उस नम्बर पर कॉल बैक करने के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। जिस व्यक्ति से बात होती थी उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके भी चार बच्चे हैं। इस तरह हालातों ने दोनों के बीच आपसी सहमति बनाई और पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। महिला आसपास के घरों में बर्तन धोती तो पति टेंट हाउस में काम कर रहा था। महिला के साथ रह रहे इस सौतेले पिता की नजर उसकी 11 साल की बड़ी बेटी पर खराब होने लगी। कुछ माह पहले अपने हवस का शिकार बनाना चाहा लेकिन नाबालिग ने इसका विरोध किया। जबरन दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद उसके भाई और मां को जान से मारने की धमकी देने लगा जिससे नाबालिग डरी-सहमी थी।
पिछली रात भी सौतेले पिता ने फिर दुष्कर्म किया। परेशान बेटी ने दूसरे दिन सुबह अपनी मां को आपबीती सुनाई। माँ-बेटी ने पुलिस चौकी पहुँचकर सारी बात बताई। उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही पुलिस ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel