Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized KORBA:कॉलेज छात्रा के घर घुसकर मारा-पीटा, 3 मोबाइल तोड़ा और खुद का...

KORBA:कॉलेज छात्रा के घर घुसकर मारा-पीटा, 3 मोबाइल तोड़ा और खुद का सिर दीवार पर पटका

0 सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती को युवक समझ बैठा प्यार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जान-पहचान होने के बाद दोस्ती बढ़ी तो उसे युवक ने प्यार समझ लिया। जब लड़की के घर रिश्ता देखने मेहमान पहुंचे तो युवक ने उसके घर जाकर खूब ड्रामा किया और खुद को भी नुकसान पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सिरमिना की निवासी 19 वर्षीय पीड़िता कॉलेज छात्रा है। उसकी जान पहचान कटघोरा निवासी बाबी जायसवाल से इंस्टाग्राम में हुई जिससे इनकी दोस्ती हो गयी थी। फोन से दोनों की बात होती थी। इस बीच 17 जुलाई को पीड़िता को देखने के लिए रिश्ता वाले मेहमान घर आये थे। इस बात की जानकारी बाबी जायसवाल को होने पर वह शाम 6 बजे के लगभग पीड़िता के घर आया और जबरजस्ती घर में घुसकर गाली देने लगा। प्यार करता हूँ और तुमसे शादी करना चाहता हूँ, तुम दूसरे से शादी करने के लिए रिश्ता बुलाये हो कहकर हाथ-झापड़ से पीड़िता को मारने लगा। बीच बचाव करने पीड़िता की मां व बहन आये तो उनको भी हाथ-झापड़ से मारपीट किया। इतने से मन नहीं भरा तो बाबी ने पीड़िता सहित उसकी मां व बहन के मोबाइल को पटक कर क्षति पहुंचाया। इसी दौरान तुम लोगों को फंसाऊंगा कहकर अपने पैर-हाथ को बाबी ने डंडा से मारा तथा खुद ही सिर को दीवाल पर पटका और ईट से अपने सिर को स्वयं मारा, जिससे उसे चोट लगा है। पिता की रिपोर्ट पर आरोपी बॉबी जायसवाल के विरुद्ध धारा 506, 323, 427,452, 294 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement Carousel