…..इधर लिफ्ट नहीं देने पर पत्थर से सिर फोड़ा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पत्नी ने जब पति को पड़ोस की महिला से कोई संबंध नहीं रखने की गुजारिश की तो यह बात नागवार गुजरी और पत्नी के साथ हाथ, मुक्का, जूता, डंडा से मारपीट किया।
जानकारी के अनुसार दीपका थाना अंतर्गत निवासी पीडि़ता ने विजय सारथी से विवाह किया है जो उसका दूसरा पति है। 15 जुलाई को दोपहर के वक्त पत्नी ने पति को सलाह दिया कि तुम पड़ोस की दूसरी महिला से क्यों संबंध रखते हो, उस महिला से बातचीत और संबंध मत रखना। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे विजय सारथी ने नीरा बाई के घर के आंगन में अपनी पत्नी से गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ, मुक्का, जूता, डंडा से बुरी तरह मारपीट किया। आंख, चेहरा, मुंह, हाथ, कमर में पीडि़ता को चोट आई है। पति विजय सारथी के विरूद्ध धारा 294, 323, 506 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
0 पत्थर से सिर फोड़ा
दूसरी घटना दर्री थाना अंतर्गत की है। सिंचाई कालोनी श्याम नगर निवासी शनि कुमार पिता अमृतलाल चौहान 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे आधार कार्ड सत्यापन का कार्य करने लाटा बस्ती की तरफ जा रहा था। रास्ते में अटल आवास निवासी शिवा और उसके साथी मिले जिन्होंने शनि कुमार से मोटर साइकिल में लिफ्ट मांगा कि हमें भी लाटा बस्ती तक छोड़ दो। शनि कुमार ने आधार कार्ड सत्यापन का जरूरी काम से जाने के लिए कह कर इन्हें लिफ्ट नहीं दिया। काम निपटा कर लौटते वक्त शनि कुमार लाटा दारू भ_ी के पास कुछ देर के लिए रुका था। शिवा और उसके दोस्त ने लिफ्ट नहीं देने पर गाली-गलौच करते हुए पटक दिया। शिवा ने हाथ में रखे पत्थर से शनि के सिर पर वार किया और दोस्त ने हाथ-मुक्का, लात से सीने में मारा। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 323, 34, 506 भादवि के तहत जुर्म किया है।















