Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा COBRA ON COMMODE :बड़ी दुर्घटना टली,अविनाश ने किया रेस्क्यू

COBRA ON COMMODE :बड़ी दुर्घटना टली,अविनाश ने किया रेस्क्यू

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिला स्थित उरगा थाना क्षेत्र से रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई। जी हां अगर आप इस बरसात के मौसम में बाथरूम जा रहे हैं,तो हो जाएं सावधान क्योंकि असावधानी जानलेवा भी हो सकती है। उरगा निवासी सत्यम कुर्रे अपने ऑफिस के बाथरूम में फ्रेश होने जा रहा था कि तभी उसे शौचालय के फ्लश कमोड पर एक 4 फीट लंबा कोबरा सांप फन फैलाए बैठा दिखा। मौत को सामने देख सत्यम चीखते-चिल्लाते हुए बाथरूम से बाहर आया और ऑफिस में काम कर रहे अपने साथियों को उसने बताया कि बाथरूम में एक जहरीला कोबरा सांप है। सत्यम कुर्रे ने जानकारी आर.सी.आर.एस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव को दी। अविनाश यादव देरी ना करते हुए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सांप को सुरक्षित तरह से रेस्क्यू कर लिया। उसे एक बैग में डाल दिया गया। इस रेस्क्यू में संस्था के सदस्य लोकेश,उमेश और आयुष भी शामिल रहे। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए सत्यम कुर्रे ने अविनाश यादव का आभार प्रकट किया और उनके सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।
0 आम जनता से की गई अपील
अविनाश यादव ने आम जनता से अपील करते हुए यह कहा कि इस बरसात के मौसम में कुछ चीजों का ध्यान जरूर दें और सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें , जूते ,सैंडल या अन्य फुटवेयर जमीन से ऊपर रखें और उन्हें पहनने से पहले एक बार चेक जरूर करें। घरों में लाइट जाने पर इमरजेंसी लाइट अवश्य रखें एवं अंधेरी जगह पर जाने से टॉर्च का इस्तेमाल करें। घरों में जमीन पे सोने से पहले दरवाजे के नीचे कपड़ा जरूर लगाएं एवं सोने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें। अविनाश यादव के द्वारा किसी भी तरह के सांप एवं जीव-जंतुओं के रेस्क्यू के लिए हेल्पलाइन नंबर बताया। संस्था आर.सी.आर.एस ( रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूर सोसायटी ) एक रजिस्टर्ड संस्था है ,जो आए दिन जिले के हर कोने में सेवा दे रही है और लोगों की जान बचाने में अपना योगदान दे रही है। हेल्प लाइन नंबर — संपर्क करे – अविनाश यादव – 9827917848,9009996789,7987957958

Advertisement Carousel