भोपाल। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कलेक्टरों से कहा है कि वे टिड्डी दल के प्रकोप से किसानों की फसलों को बचाने में कोई कोर कसर बाकी ना रखें। उन्होंने बताया कि आज 36 जिलों के कलेक्टरों को टिड्डी प्रकोप से नियंत्रण के लिए एक करोड़ 15 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि इस राशि का उपयोग टिड्डी नियंत्रण के लिए दवाइयां, स्प्रे एवं अन्य कारगर उपायों के लिए कर सकते हैं। नीमच एवं मंदसौर जिले को 6-6 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। मुरैना को चार लाख रुपए की राशि एवं अन्य जिलों को तीन-तीन लाख रुपए की राशि जारी की गई है।
रायपुर : राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति
नारायणपुर के मांझी-चालकी और 'बस्तर पंडुम' विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंटरायपुर,02 अगस्त 2026बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध जनजातीय...










