CG में बड़ी चूक:एक ही पटरी पर पैसेंजर और मालगाड़ी,बड़ा हादसा टला


बिलासपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। उड़ीसा प्रांत के बालासोर में एक ही ट्रैक पर तीन-तीन ट्रेनों के आ जाने से हुए हादसे में 288 लोगों की मौत और सैकड़ों के घायल होने की घटना और उस मंजर को लोग अभी भूल नहीं पाए हैं कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अंतर्गत एक बड़ा हादसा समय रहते टल गया। यहां एक ही रेलवे ट्रैक पर यात्री गाड़ी और मालगाड़ी आ गई थी लेकिन काफी दूरियों के मध्य इन्हें रोक देने से एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि कल शनिवार को बिलासपुर जिले के जयरामनगर और जांजगीर- चांपा जिले के कोटमीसोनर के बीच लोकल यात्री ट्रेन (मेमू) और मालगाड़ी एक ही पटरी पर आ गए थे। मेमू लोकल कोरबा आ रही थी। समय रहते इस मानवीय और तकनीकी गलती को सुधारा गया और दोनों गाड़ियों को रोका गया। यात्री अपनी ट्रेन से उतरे और उन्होंने जब इस मंजर को देखा तो वह ईश्वर को धन्यवाद देते रहे कि समय रहते एक बड़ा हादसा उन्होंने टाल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Advertisement Carousel