Wednesday, June 24, 2026
Home कोरबा BREAK: ग्रामीणों से भरा मालवाहन पलटा,15 घायल

BREAK: ग्रामीणों से भरा मालवाहन पलटा,15 घायल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। ग्रामीणों से भरी पिकअप मालवाहन ढेलवाडीह के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में सवार 30 यात्रियों में लगभग 15 लोग घायल हुए हैं, जिसमे लगभग 8 लोगों को गंभीर चोट आई है। घायलों में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं
बताया जा रहा है कि ये लोग छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पाली के ग्राम चैतमा नवापारा से बरीडीह जा रहे थे कि कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह के पास घटना हो गई। हादसे की सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डायल 112 की टीम की मदद से सभी घायलों को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां घायलों का उपचार जारी है।

Advertisement Carousel