Friday, September 25, 2026
Home कोरबा करेंट से लंगूर की मौत,किया गया अंतिम संस्कार

करेंट से लंगूर की मौत,किया गया अंतिम संस्कार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला जैव विविधता से भरा पड़ा है जिसमें दुर्लभ जीव जन्तु फल फूल रहे हैं पर कभी कभी गर्मी के समय जंगल से भटक कर शहर में प्रवेश कर लेते है। ऐसे ही कुछ लंगूर पिछली शाम कोरबा शहर के पुरानी बस्ती में पहुंच गए। लोगों का कहना था कि बस्ती में कहीं से 3 से 4 लंगूर आ गए जो छतो में उछलकूद कर रहे थे तभी आचनक एक लंगूर विद्युत प्रवाह लाईन के चपेट में आते ही ज़मीन पर गिर पड़ा। ज़मीन में गिरते ही आस पास के लोग लंगूर को बचाने की मक़सद से उसके तरफ दौड़े पर उसकी मौत हो चुकी थीं। लोगों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे जितेन्द्र सारथी ने देखा कि ज़मीन पर पड़े लंगूर की मौत हो चुकी है।

बस्ती वालो ने मृत शरीर पर लाल कपड़ा ओढ़ा कर पूजा-अर्चना किया और शोक जताया। वन विभाग को सूचित कर हसदेव नदी के किनारे लंगूर का बस्ती वालो की मदद से अंतिम संस्कार किया गया। यहां राकेश मानिकपुरी, सुभम, गौरव आदि बस्ती वाले मौजूद रहे।
जितेन्द्र सारथी ने बताया कि वन्य जीव भोजन-पानी की तलाश में शहर की ओर रुख कर लेते हैं,जो कभी-कभी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐसे किसी भी प्रकार की जानकारी मिलते ही हमें जानकारी देवे।
वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्पलाइन नंबर
8817534455,7999622151

Advertisement Carousel