Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:रेंजर को डराया,आयोग के नाम से डराने वाले FIR

KORBA:रेंजर को डराया,आयोग के नाम से डराने वाले FIR

कोरबा(खटपट न्यूज़)। अभिषेक कुमार दुबे कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत मोरगा वन परिक्षेत्र का रेंजर है। 13 अप्रैल 2023 को दोपहर लगभग 3.10 बजे जब वह अपने रेंज कार्यालय में था तब उसे मोबाइल नंबर 88899-04997 के धारक द्वारा फोन किया गया। उसने खुद को राज्य सूचना आयोग में होना और 5-6 प्रकरण सूचना आयोग में लगे होने की बात कहते हुए पेनाल्टी लगने के नाम से डराया। मोबाइल धारक के द्वारा रेंजर से कहा गया कि वह संबंधित प्रार्थी से बात कर ले। रेंजर की लिखित शिकायत के आधार पर डराने वाले उक्त मोबाइल धारक अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध 1 जून को मोरगा पुलिस चौकी में धारा 507 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Advertisement Carousel