Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:आधी रात खदान में गुण्डागर्दी,आदतन बदमाश ने दिया अंजाम

KORBA:आधी रात खदान में गुण्डागर्दी,आदतन बदमाश ने दिया अंजाम

कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल की कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में संचालित सुराकछार खदान में सुरक्षा प्रहरी के साथ आधी रात गुंडागर्दी की गई।

सुरक्षा प्रहरी शक्ति सिंह आत्मज इंद्र भुवन सिंह कंवर उम्र 29 वर्ष साकिन घुड़देवा बस्ती थाना बांकीमोंगरा 21 मई को तृतीय पाली 11 बजे रात्रि से 22 मई के 07 बजे सुबह तक चेक पोस्ट 03 नम्बर गेट में कार्यरत था। को रात्रि 02:55 बजे धरम सिंह राजपूत,राजू बिंझवार एवं अन्य साथियों ने जबरन बोले गेट खोलो हम लोग अंदर जायेंगे। सुरक्षा प्रहरी ने बिना अपने सुरक्षा अधिकारी एवं प्रबंधन को सूचना दिये एवं बिना अनुमति किसी को भी अंदर जाने नहीं देने की बात कही तब धरम सिंह राजपूत एवं राजू बिंझवार एवं उनके साथी गेट में जबरन घुसे। इनके द्वारा गेट को खोलने के लिए तोड़फोड़ की गई। केबिन पर पथराव भी किया। इसके बाद चाबी छीनने की कोशिश किये।

नाकाम रहने पर सुरक्षा प्रहरी को गालियां देकर जान से मारने की धमकी दिये। शासकीय सेवक को हाथ मुक्का से एवं बेल्ट से धरम राजपूत ने मारपीट किया जिससे दोनों गाल, सीना में चोंट आई। सुरक्षा प्रहरी चिल्लाया तो साथी मनोज सिंह सुरक्षा प्रहरी एवं राजकुमार लिपिक दौड़ कर आये तब वे उन लोगों को देखकर भाग गये। घटना से अपने सुरक्षा अधिकारी श्यामलाल प्रभारी सिक्यूरिटी सुराकछार को बताया। वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक लैलेस थोकार उसे एसईसीएल चिकित्सालय ले गये व ईलाज कराया।
दूसरे दिन इस घटना की रिपोर्ट सुरक्षा कर्मी शक्ति सिंह कंवर ने बांकीमोंगरा थाना में दर्ज कराया। आदतन बदमाश धरमसिंह राजपूत, राजू बिंझवार व अन्य के विरुद्ध धारा 456, 332, 506, 186, 34, 294, 353, 323 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement Carousel