Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा किसान कांग्रेस कमेटी में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

किसान कांग्रेस कमेटी में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कड़ी में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस कमेटी के द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
कोरबा जिले के पाली- तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू की भावनाओं के अनुरूप तथा अनुशंसा के अंतर्गत जिलाध्यक्ष श्यामलाल कंवर ने नियुक्तियां की है। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के पसान ब्लाक के लिए आनंद मित्तल, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के लिए भोला गोस्वामी तथा पाली ब्लॉक के लिए श्याम नारायण सिंह को किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा विधायक मोहित राम केरकेट्टा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए समय-समय पर मिलने वाले निर्देशों और दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। इनकी नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Advertisement Carousel