Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:IPL में ON LINE सट्टा,दो गिरफ्तार

KORBA:IPL में ON LINE सट्टा,दो गिरफ्तार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा पुलिस क्रिकेट के आईपीएल मैच में पैसे के दांव लगाने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 09.04.2023 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से रूपये पैसे का अवैध रूप से सट्टा खेल रहे दो लोगों को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा व सायबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। सीतामणी हटरी के पास आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में मुंबई इंडियन और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा खेलते नरेन्द्र यादव को तथा पुराना बस स्टैंड कोरबा में दीपक साहू उर्फ रिंकू को घेरा बंदी कर पकड़े। दोनों के मोबाईल को चेक करने पर आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में मुंबई इंडियन और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के मैच में आन लाईन सट्टा खेलने के पर्याप्त सबूत मिला।
दोनों आरोपियों नरेन्द्र यादव पिता भुजबल यादव, 32 वर्ष,सीतामणी कोरबा, दीपक साहू उर्फ रिंकू पिता मोतीलाल 30 वर्ष पुराना बस स्टैंड कोरबा, थाना कोतवाली के कब्जे से कुल दो नग एंड्रायड मोबाईल फोन तथा जुमला नगदी रकम 1000 रूपया मिला। दोनों आरोपियों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने तथा पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Advertisement Carousel