
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के पाली-तानाखार के विधायक मोहित राम केरकेट्टा अपने सघन दौरा के दौरान विभिन्न गांवों में पहुंचे। सर्वप्रथम ग्राम डूमरकछार में मसीही समाज के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए और वर-वधु को नवदांपत्य जीवन की बधाई देते हुए शुभआशीष प्रदान किए।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत सगुना में रामायण समिति के साथ बैठक किए तथा 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए। उसके पश्चात ग्राम पंचायत बरबसपुर के मोहल्ला छेवधरा में यादव परिवार के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को शुभआशीष प्रदान किए। जनसम्पर्क के दौरान विधायक के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
















