
कोरबा(खटपट न्यूज़)। सीतामणी रेलवे स्टेशन रोड के पास फड़ लगाकर जुआ खेल रहे युवा और अधेड़ उम्र के 6 जुआड़ियों को पकड़ा गया। जुआरियों के कब्जे से 2 मोटरसाइकिल एवं 4945 रुपए नगदी के साथ 52 पत्ती ताश एवं 6 नग मोबाइल जप्त किया गया। मुखबिर की सूचना पर सायबर सेल ने यह कार्यवाही की। सूचना बाद स्टेशन रोड शनि मंदिर के पास कोतवाली टीआई निरीक्षक रूपक शर्मा एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जुआड़ियों को भागने से पहले दबोच लिया। आरोपियों के विरुध्द धारा-4,5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
नाम आरोपी:-
- समीर खान पिता आसिफ खान उम्र 28 वर्ष,पुरानी बस्ती दुरपा रोड
- सनत कुमार यादव पिता भैयाराम यादव,44 वर्ष इमलीडुग्गू
- विष्णु कुमार पिता स्व. सीताराम गुप्ता, 36 वर्ष,सीतामणी रमेश गली
- सम्मी खान पिता सफी मोहम्मद 35 वर्ष इमलीडुग्गू
- कमल अग्रवाल पिता महेंद्र अग्रवाल 41 वर्ष, सीतामणी चौक
- श्याम सुंदर अग्रवाल पिता नानक चंद अग्रवाल, 50 वर्ष सीतामढ़ी मेन रोड थाना कोतवाली जिला कोरबा
















