कटनी। जिले में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। आईसीएमआर जबलपुर से कल रात मिली 51 सेंपल की रिपोर्ट में 31 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें माधवनगर के हॉस्पिटल लाइन निवासी एक ही परिवार के 24 सदस्य, बंगला लाइन निवासी एक ही परिवार के 4 सदस्य, एनकेजे का 26 वर्षीय रेल कर्मचारी, राम मनोहर लोहिया वार्ड तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पास निवासी 47 वर्षीय पुरुष और गर्ग चौराहा निवासी 45 वर्षीय महिला शामिल है। इस तरह अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 221 हो गई है।
एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु
कोरबा-बालकोनगर। भारत जब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने और वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे...
















