Monday, March 23, 2026
Home कोरबा पहले की यह हरकत,फिर मुक्का मारकर महिला का दांत तोड़ा

पहले की यह हरकत,फिर मुक्का मारकर महिला का दांत तोड़ा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। घर के दरवाजे पर कोई 2 चॉकलेट और एक कागज के एक टुकड़े में मोबाइल नंबर लिखकर चला गया। संपर्क होने उपरांत कारण पूछने पर वाद-विवाद करते हुए महिला से मारपीट कर धमकी दी गई।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना अंतर्गत दुरपा रोड में नूर मोहम्मद पत्नी के साथ निवासरत है। 16 अप्रैल को सुबह करीब 7.10 बजे वह घर से बाहर निकला तो एक लड़का गेट के पास 2 चॉकलेट व कागज का एक टुकड़ा रखकर तेजी से भाग गया। नूर ने कागज के टुकड़े को उठाया तो मोबाइल नंबर लिखा था। नूर ने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो सामने वाले ने अपनी बहन से बात कराया जो बाजार जा रही हूं कहकर फोन काट दी। उसके बाद नूर की पत्नी ने अपने मोबाइल से उक्त नंबर पर संपर्क किया और सामने वाले से पूछा कहां है, उसने काली मंदिर के सामने दुरपा रोड के पास होना बताया। नूर अपनी पत्नी को मोटर साइकिल में बिठाकर काली मंदिर के सामने पहुंचा तब वहां 18-19 साल का लड़का मौजूद था। पत्नी ने उससे हुई बातचीत के बारे में पूछा तो स्वीकार किया और चॉकलेट व मोबाइल नंबर क्यों रखे हो, इसका जवाब मांगा तो तुम लोगों को जो करना है कर लो, कह कर गाली-गलौच करते हुए धक्का दिया और हाथ-मुक्का से नूर की पत्नी के मुंह पर मार दिया। इस दौरान नूर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा था लेकिन पत्नी पर हमला होते देख तुरंत युवक की ओर लपका जो काली मंदिर के पीछे रेल पटरी की तरफ भाग गया। बाद में पता करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त लड़के का नाम नीरज चौहान है। नूर मोहम्मद ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दिया है जिस पर नीरज चौहान के विरूद्ध धारा 506, 294, 323, 325 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Advertisement Carousel