Sunday, May 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने राम जानकी मंदिर एवं मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में किये...

मुख्यमंत्री ने राम जानकी मंदिर एवं मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में किये दर्शन

भेंट-मुलाकात, रायपुर उत्तर विधानसभा

प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

रायपुर (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर के मंडी मार्ग स्थित राम जानकी मंदिर एवं मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की उन्नति और खुशहाली के लिए श्री राम जानकी एवं श्री हनुमान से आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा,नगर निगम महापौर श्री एज़ाज़ ढेबर,नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे,अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel