Monday, March 23, 2026
Home कोरबा बेजा कब्जा से रोका तो बलात्कार की धमकी दिया,पीड़िता के नहीं हैं...

बेजा कब्जा से रोका तो बलात्कार की धमकी दिया,पीड़िता के नहीं हैं माता-पिता

कोरबा(खटपट न्यूज़)। दूसरे के कब्जे की जमीन पर बेजा कब्जा करने वाले युवक ने रोकने पर बलात्कार कर देने की धमकी दिया है।
दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीड़िता,अम्बेडकर कलोनी कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली में अपने परिवार के साथ रहती है। उंसके मां और पिता का देहांत हो गया है। उनके जीवित रहते हुए मोहल्ले के गोंविद बेला के द्वारा जबरन उनके कब्जा के जमीन में मकान बनवाया गया था। चूंकि पीड़ित पक्ष विवाद नहीं चाहता था, इस कारण उसे कुछ नहीं बोले थे। अभी 14 अप्रैल को शाम 5 बजे के आसपास पीड़ित के कब्जा की जमीन में गोविंद बेला का बेटा सतीश बेला कब्जा करते हुए दीवाल उठा दिया हैं, जिसे पीड़िता और उसकी बहन मना करने गये तो बोला कि तुम लोग यहां से चले जाओ नहीं तो मोहल्ले के एक लड़की के साथ जो बलात्कार किया हूं, तुम्हारे साथ भी वैसा ही करूंगा की धमकी देते हुए दोनों बहन से गाली-गलौच करने लगा। गाली देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर धक्का दे दिया जिससे प्रार्थिया को बाये हाथ में चोट लगने सेअंदरूनी दर्द हो रहा है। फिहाल पीड़िता की रिपोर्ट पर
सतीश बेला के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 IPC का जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement Carousel