Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा शराब कारोबारी अमोलक सिंह पर FIR,7अन्य भी आरोपी

शराब कारोबारी अमोलक सिंह पर FIR,7अन्य भी आरोपी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सिटी कोतवाली अंतर्गत मानिकपुर पुलिस चौकी में बड़े शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया और उनके पुत्र सहित कुल 8 लोगों तथा अन्य पर गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
मामले की रिपोर्ट इंदौर निवासी अरविंद सिंह पनवार ने दर्ज कराया है। अरविंद सिंह ने पिछले साल सेटअप बॉक्स क्लोनिंग कर फर्जी आईडी बनाकर धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्री थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच में अमोलक सिंह भाटिया और बबलू सिंह भाटिया का भी नाम संलिप्त पाया गया है। इसके बाद से इस केस को वापस लेने के लिए अरविंद सिंह पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि 9 अप्रैल 2023 को अरविंद सिंह का गुरु घासीदास चौक में होटल आकाश के सामने एक स्कॉर्पियो में बंदूक की नोक पर अपहरण किया गया और केस वापस लेने के लिए धमकाने के साथ-साथ लाखों रुपए देने का प्रलोभन देते हुए भयादोहन किया गया। धमकी देते हुए उसे जबलपुर और फिर भोपाल बुलाकर वहां भोपाल के न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से दर्री थाना में दर्ज केस को वापस लेने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाया गया है। फिलहाल कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी पुलिस ने अरविंद सिंह की रिपोर्ट पर धारा 365, 384, 366, 506, 120 बी आईपीसी के अंतर्गत अमोलक सिंह भाटिया और उनके रिश्तेदारों बबलू भाटिया, गुरविंदर सिंह भाटिया, प्रिंस भाटिया एवं सोना भाटिया, मुरारी सहित कुल 8 लोगों के विरुद्ध षड्यंत्र रचने, अपहरण करने, भयादोहन कर धमकी देने का अपराध पंजीबद्ध किया है। स्कूल मामले और घटनाक्रम को लेकर ऊर्जाधानी से लेकर न्यायधानी और राजधानी तक खासी चर्चा है।

Advertisement Carousel