Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा KORBA में BJYM की संभाग स्तरीय बैठक कल, 8 जिलों के पदाधिकारी...

KORBA में BJYM की संभाग स्तरीय बैठक कल, 8 जिलों के पदाधिकारी होंगे शामिल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो बिलासपुर संभाग में बैठक 15 अप्रैल शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज में आयोजित की गई है। बैठक में संभाग अंतर्गत आने वाले 8 जिला बिलासपुर,कोरबा,रायगढ़,मुंगेली, जांजगीर चांपा,बिलाईगढ़,सक्ती,गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अध्यक्ष महामंत्री एवं नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल सशक्तीकरण अभियान,आगामी आंदोलन की रूप रेखा एवं बूथ के गठन को लेकर विशेष रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में उपस्थित 8 जिलों के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान करने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं रायगढ़ जिला संगठन सह प्रभारी विकास महतो, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर भी उपस्थित रहेंगे।

Advertisement Carousel