Monday, March 23, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh BREAK:गैंगस्टर अतीक के बेटे का एनकाउंटर,शूटर गुलाम भी मारा गया

BREAK:गैंगस्टर अतीक के बेटे का एनकाउंटर,शूटर गुलाम भी मारा गया

उत्तरप्रदेश। उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी पुलिस ने मार गिराया। एनकाउंटर झांसी में STF ने किया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम था। पुलिस के मुताबिक, इनके पास विदेशी हथियार भी मिले हैं।
24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद ही ये फरार थे। STF लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने इन्हें मार गिराया।
0 इधर सुनवाई, उधर एनकाउंटर
एनकाउंटर की खबर उस वक्त सामने आई, जब प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की रिमांड पर सुनवाई चल रही थी। अतीक अहमद को मंगलवार को साबरमती की जेल से प्रयागराज कोर्ट लाया गया था। उसके भाई अशरफ को भी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को दोनों से उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ करनी है। उसके पास 200 सवालों की लिस्ट है।

Advertisement Carousel