कोरबा(खटपट न्यूज़)। सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत एक मकान में आरक्षक क्रांति सिंह की लाश मिली है। आरक्षक जिला पुलिस लाइन में पदस्थ था व न्यायालय का काम बतौर कोर्ट आरक्षक देखता था। प्रारंभिक तौर पर ज्ञात हुआ है कि मृतक आरक्षक का निवास अन्यत्र है लेकिन वह पिछली रात को आईटीआई चौक से बाल्को मार्ग पर अंधरीदाई मंदिर के निकट निवासरत अपने दोस्त के घर पर सोया हुआ था और फिर उसकी मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे और अग्रिम जांच के लिए उक्त मकान को सील कर दिया गया है। मामले की सूचना आरक्षक के परिजनों को देने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
शिवाय हॉस्पिटल में नवजात को नया मिला जीवन
कोरबा । कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में जन्मे 600 ग्राम के एक नन्हे मासूम की कहानी कुछ ऐसी ही है, जिसने जन्म के बाद...















