Monday, May 11, 2026
Home कोरबा ग्रामीणों को खदेड़ कर महुआ खा गए हाथी

ग्रामीणों को खदेड़ कर महुआ खा गए हाथी


कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के वनमंडल कटघोरा अंतर्गत केंदई रेंज में 17 हाथी अलग-अलग समूह में घूम रहे हैं। एक समूह में शामिल 3 हाथी सड़क पार कर दूसरे जंगल पहुंचे और यहाँ महुआ बीन रहे ग्रामीणों को दौड़ाया। इसके बाद हाथियों ने महुआ खाने के साथ ही टोकरी को तोड़ दिया। हाथियों के झुंड में बच्चे भी होने की वजह से वे गांव के पास नहीं जा रहे हैं। ग्राम पंचायत घुंचापुर के कोईलारगडरा का निवासी नेहरू लाल भी पत्नी बसंती बाई के साथ जंगल में महुआ बीनने गया था। उसी दौरान दो हाथी बच्चे के साथ पहुंच गए। हाथियों को देखकर दोनों डर गए औऱ हाथियों ने दोनों को दौड़ाया। जब दोपहर में हाथी आगे बढ़ गए तब दम्पत्ति लौटे।

Advertisement Carousel