Tuesday, May 26, 2026
Home कोरबा KORBA:खदान में हादसा,कन्वेयर बेल्ट में दबा कर्मी

KORBA:खदान में हादसा,कन्वेयर बेल्ट में दबा कर्मी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सुरक्षा के खोखले दावे करने वाली कुसमुंडा खदान में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया है, शुरुवाती तौर पर मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह पहली पाली में ड्यूटी करने सामंता कंपनी पहुंचे ठेका कर्मी कनवेयर बेल्ट की सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक ठेका कर्मी कनवेयर बेल्ट की चपेट में आकर बुरी तरह से कनवेयर बेल्ट में दब गया। साथी ठेका कर्मियों ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। बताया जा रहा है की कनवेयर बेल्ट को कटर मशीन से काटकर ठेका कर्मी को बाहर निकाला गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए कोरबा अस्पताल भेजा गया है। ठेकाकर्मी के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

Advertisement Carousel