Tuesday, June 30, 2026
Home कोरबा जलाराम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव 6 अप्रैल को

जलाराम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव 6 अप्रैल को

कोरबा(खटपट न्यूज़)। श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति के तत्वाधान में संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में 06 अप्रैल दिन गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 06 अप्रैल को शाम 4.30 बजे से श्री सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। शाम 6.30 बजे मंदिर की दैनिक आरती के बाद श्री हनुमान जन्मोत्सव, महाआरती की जाएगी। महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। महाप्रसाद का आयोजन स्व. अमृत भाई प्रभुभाई पटेल की स्मृति में उनके परिवार द्वारा किया गया है। समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया गया है।

Advertisement Carousel