अधिवक्ता सौरभ सिन्हा का निधन, दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में निवासरत एवं एसईसीएल के प्रसिद्ध श्रमिक नेता रहे स्वर्गीय बीएनपी सिन्हा के पुत्र अधिवक्ता सौरव सिन्हा उम्र लगभग 53 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सौरव सिन्हा के बारे में बताया जा रहा है कि पिछले दिनों तबियत खराब होने पर दिल्ली के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां 22 मार्च को उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। अधिवक्ता सौरव सिन्हा का कोरबा से भी गहरा लगाव था व न्यायालय संबंधी कार्यों से आना जाना होता रहता था। वे कांग्रेस लीगल सेल से भी जुड़े थे। उनके निधन की खबर से शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Advertisement Carousel