Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा जलाराम मंदिर में रामनवमी की तैयारियां

जलाराम मंदिर में रामनवमी की तैयारियां

कोरबा (खटपट न्यूज़)। श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति के तत्वाधान में संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में 30 मार्च को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 30 मार्च गुरुवार को सुबह 10 बजे से श्रीराम धुन और भजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम की महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया गया है।

Advertisement Carousel