Sunday, October 25, 2026
Home देश-विदेश जय सियाराम से प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया में अपना...

जय सियाराम से प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया में अपना संबोधन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन किया. इसके बाद पीएम मोदी सभा को संबोधित कर रहे हैं. खास बात यह है कि अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने जयश्रीराम से नहीं, बल्कि जय सियाराम का नारा लगाकर किया. उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज श्रीराम का यह जयघोष सिर्फ सिया-राम की धरती में ही नहीं सुनाई दे रहा, इसकी गूंज पूरे विश्व में है. सभी देशवासियों को, विश्व में फैले करोड़ों राम भक्तों को आज के इस सुअवसर पर कोटि-कोटि बधाई.

प्रधानमंत्री ने कहा, ये मेरा सौभाग्य है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुझे आमंत्रित किया, इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का अवसर दिया. मैं इसके लिए हृदय पूर्वक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आभार व्यक्त करता हूं.

Advertisement Carousel